समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के गलगल चौक पर रविवार को बल्लीपुर चौक से डुमरा चौक तक समस्तीपुर-बहेरी मुख पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब 87 करोड़ 18 लाख 95 हजार रुपये की लागत से 4.607 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं उन्नयन कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सह एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील कुमार चौधरी ने किया।
सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ साथ आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार स्वागत किया गया। बीस सूत्री अध्यक्ष सह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, गुंजन सिंह, नवीन कुमार सिंह, राहुल चौधरी एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित झा ने अतिथियों को पाग, चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सह एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील कुमार चौधरी ने पथ निर्माण मंत्री ई० कुमार शैलेंद्र को मिथिला की प्रसिद्ध मखाना माला, मिथिला पाग, मिथिला चादर तथा मिथिला पेंटिंग के फोटो फ्रेम से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई० कुमार शैलेंद्र, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार, वारिसनगर के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री ई० कुमार शैलेंद्र ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और मुख्य मार्गों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना है। बल्लीपुर चौक से डुमरा चौक तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से इस इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के साथ निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आधारभूत संरचना का विकास होने से क्षेत्र में विकास की गति तेज होती है। सड़क बेहतर होने से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को विद्यालय-कॉलेज जाने तथा आम लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।
सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर सड़क से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मजबूत होगा और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि मजबूत सड़क व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल ने कहा कि अच्छी सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार सभी क्षेत्रों के विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बल्लीपुर चौक से डुमरा चौक तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शिवाजीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में शिवाजीनगर, खानपुर एवं रोसड़ा क्षेत्र से एनडीए के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था भी चुस्त रही। बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ अम्बपाली यादव, हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम, एएसआई नवीन तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार मंडल, किशोरी प्रसाद सिंह, शंभू झा, श्रवण झा, महेंद्र नारायण चौधरी, वीरेंद्र मिश्रा, कैलाश पंडित सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। शिलान्यास को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
समस्तीपुर : बेंगलुरु से दानापुर आ रही एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन की साधारण बोगी में…
समस्तीपुर : बेटे की जिंदगी बचाने के लिए मां ने अपनी एक किडनी तक दान…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंची एक युवती ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में रविवार को बीपीएससी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगीभूत व अन्य कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर…