Samastipur

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर लाइसेंसी राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ ललन ईश्वर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई। तत्काल इसमें शामिल मंजय लाल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मामले से जुड़ा एक और आरोपित अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत कुमार रवि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और प्रमोद कुमार उर्फ ललन ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके घर से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस लाइसेंसी हैं। हालांकि, लाइसेंसी हथियार का सार्वजनिक स्थान पर इस तरह इस्तेमाल करना नियमों के विपरीत है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विसर्जन जुलूस में हुई फायरिंग में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है। लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग होने पर संबंधित लाइसेंस के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

38 मिनट ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

56 मिनट ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

1 घंटा ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

1 घंटा ago

मथुरापुर थानाध्यक्ष को हटाकर SP ने अनुसंधानकर्ता के रूप में भेजा रोसड़ा, धनंजय को मिली थानेदारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद…

5 घंटे ago