शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विधेयक के प्रति अपनी असहमति दर्ज कराई। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में पूरे महाविद्यालय परिवार ने प्रतीकात्मक रूप से काली पट्टी लगाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह विरोध शिक्षण कार्य को प्रभावित किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सोनी सलोनी, मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युञ्जय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।


