Samastipur

समस्तीपुर : गला रेता फिर मारी गोली! 1 महीने से लापता 14 वर्षीय बच्चे का शव 10 फीट गड्डा खोदकर सड़े-गले अवस्था में निकाला गया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : एक महीने से लापता किशोर का शव उसके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर मिला है। हत्या के बाद शव जमीन में दफना दिया गया था। पुलिस ने जेसीबी से करीब 10 फीट गड्डा खोदकर शव को बाहर निकाला। घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव की है। परिजनों ने बच्चे के लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कराया था। गांव के ही आनंदी सिंह पर आरोप लगाया था। पुलिस दबिश के चलते आरोपी ने 2 दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किया था। कड़ाई से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ।

हत्या के बाद आनंदी सिंह ने घर से दूर अपने खेत में 10 फीट गड्‌ढा कर शव को दफना दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गला रेतकर और गोली मारकर बच्चे की हत्या की गई थी। मृतक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र इशांत कुमार उर्फ छोटू (14 वर्ष) के तौर पर हुई है। इस संबंध में विद्यापति नगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया को आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जिसकी निशानदेही पर विद्यापतिनगर व मोहिउद्दीननगर थाने की संयुक्त टीम ने जमीन खोदकर शव बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। अब तक इस मामले में 2 आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व में इन लोगों का विवाद था। जिस पर जांच चल रही है। बच्चे का शव पूरी तरह से सड़-गल गया है।

10 जून से था गायब :

10 जून की शाम ईशांत कुमार को मोबाइल फोन पर बुलाया गया था। इसके बाद वह कुछ युवकों के साथ घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, विभिन्न लोगों से पूछताछ की और मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि आनंदी सिंह से उनका पुराना विवाद चल रहा था। मृतक के पिता रामप्रीत यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा आरोपियों के निशाने पर था, लेकिन उसे नहीं पाकर उनके छोटे बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि इशांत के पास मक्का बिक्री के कुछ पैसे थे, जिन्हें वह अपने पिता को देने वाला था।

आनंदी सिंह की निशानदेही पर शव बरामद :

रिमांड पर लिए गए आरोपी आनंदी सिंह की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। पुलिस ने आनंदी सिंह के भतीजे रमेश सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने और शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश, अपहरण और हत्या सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

8 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago