Samastipur

समस्तीपुर थानेश्वर पुल व माधुरी चौक पुल पर ‘वन-वे’ ट्रैफिक व्यवस्था लागू हुई, ओवरब्रिज मरम्मत तक जारी रहेगा प्लान

समस्तीपुर : शहर के लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद समस्तीपुर वासियों को जाम से बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने ओवरब्रिज बंद होने के कारण थानेश्वर पुल और माधुरी चौक पुल पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और महाजाम की स्थिति से निपटने के लिए नया ट्रैफिक मास्टर प्लान लागू कर दिया है। गुरुवार से थानेश्वर पुल व माधुरी चौक पुल पर ‘वन-वे’ (एकतरफा) यातायात व्यवस्था प्रभावी कर दी गई, जिसका पहले ही दिन बेहद सकारात्मक असर देखने को मिला। इससे पहले दोनों ही पुल पर महाजाम की स्थिति रहती थी।

अब घोष लेन की तरफ से ही मिलेगी एंट्री

नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, अब थानेश्वर स्थान (मंदिर) की ओर से साइकिल और बाइक लेकर पुल पर प्रवेश करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सभी दोपहिया वाहनों और साइकिलों को केवल घोष लेन की ओर से ही पुल पर आने की इजाजत होगी। हालांकि, पैदल चलने वाले राहगीरों को इस नियम से छूट दी गई है; वे पहले की तरह दोनों तरफ से आ-जा सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से आमने-सामने से आने वाले वाहनों का टकराव रुकेगा और यातायात सुचारु रहेगा। वहीं माधुरी चौक की तरफ से मालगोदाम चौक की ओर दूसरे पुल से जा सकते है। उस पुल पर मालगोदाम की ओर से माधुरी चौक आना मना होगा। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक यह One-Way सिस्टम लागू रहेगा।

नियम तोड़ने वालों पर कड़ाई

इस नई व्यवस्था को कड़ाई से जमीन पर उतारने के लिए थानेश्वर पुल और माधुरी चौक पुल के दोनों छोरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। गुरुवार को थानेश्वर मंदिर की तरफ तैनात जवान बैरिकेडिंग के पास मुस्तैद दिखे। वे दोपहिया वाहनों को रोककर उन्हें मालगोदाम चौक और माधुरी चौक पर बने वैकल्पिक पुलों का उपयोग करने की हिदायत देकर आगे बढ़ाते रहे। इस दौरान कई बाइक सवार पुलिस जवानों से पुल पार करने की गुहार लगाते दिखे, तो कोई नोक-झोंक करते दिखे। क्योंकि वैकल्पिक रास्ते से जाने पर उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। लेकिन पुलिस ने नियमों का पालन कराने में कोई ढील नहीं दी।

मरम्मत होने तक लागू रहेगा प्लान

इस संबंध में सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मतीकरण कार्य के दौरान शहर के लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए यह वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहता है, तो ओवरब्रिज का काम पूरा होने तक थानेश्वर पुल और माधुरी चौक पुल पर यही व्यवस्था लागू रहेगी। एसडीओ ने आम जनता से अपील की है कि वे शहर को जाम से मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें और नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago