Samastipur

सद्दाम हत्याकांड का समस्तीपुर पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान हुए मो. सद्दाम की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गद्दोपुर गांव निवासी मो. महबूब अली के पुत्र मो. इल्ताफ, उसके भाई मो. जाकिर तथा मो. नौशाद के पुत्र मो. एहसान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ-1 ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गत मंगलवार की रात आपसी विवाद के दौरान मो. सद्दाम की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

23 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

23 घंटे ago