समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी का मामला सामने आया है. रेलवे पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कार्रवाई करते हुए छह नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी के लिए ले जाए जाने से बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मांदाही खुर्द निवासी मो. फिरदौश को छह नाबालिग बच्चों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा.
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं और उन्हें कथित तौर पर बाल मजदूरी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या 153/26 (09 जुलाई 2026) दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मानव तस्करी नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…