Samastipur

समस्तीपुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए वंदे भारत चलाने की उठी मांग

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे की जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में समस्तीपुर रेल मंडल से नई ट्रेनों के परिचालन और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के विस्तार की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक में समिति सदस्य कृष्ण कुमार ने समस्तीपुर से नई दिल्ली और कोलकाता के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने सहित कई प्रस्ताव महाप्रबंधक के समक्ष रखे। बैठक की शुरुआत पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सदस्यों का बुके देकर स्वागत करते हुए की।

बैठक में रक्सौल से मोतिहारी और समस्तीपुर होते हुए कोलकाता के लिए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग की गई, ताकि उत्तर बिहार के व्यवसायियों और यात्रियों को सीधी रेल सेवा मिल सके। इसके अलावा दरभंगा या बरौनी से समस्तीपुर एवं हाजीपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव रखा गया। समिति सदस्य ने मंडल मुख्यालय समस्तीपुर से हाजीपुर के रास्ते नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने, रक्सौल से मोतिहारी होते हुए दानापुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने तथा 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग की।

बैठक में 12211/12212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार कर इसे समस्तीपुर या दरभंगा से चलाने का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं, 18105/18106 जयनगर-राउरकेला त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और 22531 छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार कर दरभंगा, समस्तीपुर या बरौनी से परिचालित करने की मांग भी की गई। समिति का कहना था कि इससे यात्रियों, व्यवसायियों और तीर्थयात्रियों को सीधी एवं बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago