समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर तय समय सीमा में निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने भी लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शिविर के दौरान पूर्व में निष्पादित आवेदनों के लाभार्थियों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ जॉब कार्ड का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने समय पर सेवा मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने का निर्देश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150