समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर भाकपा (माले) कार्यकताओं ने मंगलवार को पूसा में प्रतिरोध मार्च निकाला। जो विश्वविद्यालय परिसर के मानस मंदिर से चलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बैंक चौक के निकट सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि एसिड कांड के छह माह बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।
इस मामले के जिम्मेदार पर किसी तरह की कार्रवाई भी नहीं की गई। जबकि मामला लापरवाही का था। इसकी निष्पक्ष जांच की जरूरत है। वही गरीब ठेला और फुटपाथ विक्रेताओं को निरंतर कथित तौर पर हटाया जाता है। जबकि अवैध बस पड़ाव पर कथित तौर कार्रवाई नहीं की जाती है। मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, जितेंद्र राय, उषा देवी, मो. आले समेत मुकेश कुमार, मो. औसेद, सुनिता देवी, रागिनी देवी, रीता देवी, सुलेखा देवी, आरती देवी, निशा देवी, सुनेना देवी, अमर पासवान आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…