Samastipur

पत्नी की विदाई से इनकार बना ह’त्या की वजह, ससुर की गला रेतकर ह’त्या करने वाला दामाद व ममेरा भाई गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बनघाड़ा गांव में विगत 27 जुलाई की रात बुजुर्ग विजय दास की गला रेतकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के दामाद और उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी जीवछ दास के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र दास तथा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनघाड़ा टोल रूपौली निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे भाई हैं।

बुधवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। एएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र दास अपनी पत्नी भारती कुमारी के साथ अक्सर मारपीट करता था और नशे का आदी था।

घरेलू विवाद से परेशान होकर मृतक विजय दास अपनी पुत्री को कुछ दिन पहले मायके ले आए थे और उसे दोबारा ससुराल भेजने से इनकार कर रहे थे। पत्नी की विदाई नहीं होने से जितेंद्र अपने ससुर से बेहद नाराज था। उसने ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने ममेरे भाई अमन कुमार को इसमें शामिल कर लिया। अमन का भी विजय दास के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह हत्या की साजिश में शामिल हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले से पूरी योजना बनाई।

अमन ने हत्या के लिए धारदार चाकू की व्यवस्था की। 27 जुलाई की रात जब विजय दास घर के बाहर सो रहे थे और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे, तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और सोए अवस्था में उनका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल विजय दास को सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

टीम ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ-1 ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। हत्या के पीछे मुख्य रूप से पत्नी की विदाई को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी रंजिश कारण बनी। एसआईटी टीम में मुफस्सिल अंचल निरीक्षक संदीप कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी रंगलाल साह, पु.अ.नि. अभिषेक कुमार, सअ.नि. अभिमन्यु द्विवेदी तथा शस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago