Samastipur

मानव बल की करंट से मौत मामले में पिता के आवेदन पर नगर थाने ने दर्ज की प्राथमिकी 

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक पर बिजली के करंट लगने से मानव बल राहुल की हुई मौत के मामले में मृतक के पिता रामसागर राय ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विभाग के जेई, लाइनमैन, अन्य कर्मियों के साथ कुछ ग्रामीणों पर भी लापरवाही और साजिश का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में रामसागर राय ने कहा है कि उनके पुत्र की मौत केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की गंभीर लापरवाही का नतीजा है।

उनका आरोप है कि पूरे मामले में कुछ ग्रामीणों की भी भूमिका रही है। हालांकि, प्राथमिकी में किसी भी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कि सोमवार को चीनी मिल चौक पर बिजली का करंट लगने से मानव बल राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago