समस्तीपुर में हाइवा ट्रक से 249 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
समस्तीपुर : गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व मद्य निषेध विभाग की टीम ने शुक्रवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ के पास विदेशी शराब से लदे एक हाइवा ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की कुल 249 कार्टन बरामद की गई है जिसकी कुल मात्रा 2,196.36 लीटर बतायी गई है।
गिरफ्तार चालक की पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरंगापुर के संत कुमार राम के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित पाया गया है। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।

