समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 18 पीटीसी को मिली पदोन्नति, बने ASI; एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में पीपिंग सेरेमनी आयोजित

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने वाली है। जिला बल के 18 पीटीसी कर्मियों को पदोन्नति देकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है। एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को आयोजित पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर एसपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कंधे पर लगा स्टार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बढ़ी हुई जिम्मेदारियों और जनता के प्रति जवाबदेही का भी संकेत है। उन्होंने सभी नवपदोन्नत एएसआई से ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसपी ने बताया कि, जिले में एएसआई की संख्या बढ़ने से थाना स्तर पर अनुसंधान कार्य में तेजी आएगी और लंबित कांडों के निष्पादन में भी गति मिलेगी। इससे अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। पीपिंग सेरेमनी में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नवपदोन्नत एएसआई को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150