समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के मगरदही घाट से एक युवक को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी जय नारायण महतो के पुत्र बंटी महतो के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मगरदही घाट पर देसी शराब की बिक्री कर रहा था। सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, जिसमें उसके पास से तीन लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…