तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड-6 निवासी रामबाबू सहनी के पुत्र रमन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धरमपुर निवासी मो. परवेज के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने रहमतपुर बांध के किनारे छिपाकर रखी गई चोरी की बैट्री बरामद कर ली। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…