समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चांदनी चौक के पास से सोमवार को हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मगरदही वार्ड-35 के स्व. सत्यनारायण राय के पुत्र विमलेश कुमार विमल तथा मोहनपुर वार्ड-43 के कमलेश कुमार के पुत्र प्रशांत उर्फ पल्लव कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार हुआ विमलेश वर्ष 2010 के चर्चित नगर थाना क्षेत्र के अनुरूप सिनेमा के पास हुए अजितेश कुमार उर्फ लंबू हत्याकांड मामले में फरार चल रहा था।
आरोपी को पिछले करीब 16 वर्षों से नगर थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी। इसके अलावे अन्य मामले भी उसपर दर्ज है। सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विमलेश अपने कुछ साथियों के साथ देसुआ रैक प्वाइंट की ओर दो वाहनों से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जा रहा है और अवैध हथियार से लैश है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी।
इसी दौरान जितवारपुर चांदनी चौक के पास पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो पर सवार आधा दर्जन बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकी मारुति कार में सवार विमलेश और प्रशांत को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने विमलेश की कमर से एक लोडेड काले रंग का रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उसने हथियार को नागालैंड का लाइसेंसी बताया, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
थाना लाने के बाद भी दोनों आरोपित हथियार से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने एक रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस तथा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अन्य फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार विमलेश कुमार कई कांडों में वांछित था। पुलिस पूछताछ के लिये उसको फिर से रिमांड पर लेगी।
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…