समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पिछले करीब 6 महीने से अपने दोस्त की पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर में रह रहा था। कथित तौर पर उसने दोस्त की पत्नी से शादी कर ली थी। मृतक युवक के परिजनों ने महिला के पहले पति पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। परिजनों के द्वारा युवक को मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर ले आया गया। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन निवासी कालीचरण प्रसाद के पुत्र सूरज सोनी (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार को उसके साथ रह रही महिला डाॅली कुमारी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सूरज की दोस्ती दुधपुरा निवासी चंदन कुमार से हुई थी। चंदन एक आभूषण दुकान में काम करता था और इसी सिलसिले में उसका सूरज के घर आना-जाना था। इसी दौरान सूरज और चंदन की पत्नी डाॅली कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों साथ रहने लगे।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया जाता है कि वर्ष 2023 में सूरज और डाॅली ने मोरवा के खुदनेश्वर धाम मंदिर में कथित रूप से शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद चंदन और डाॅली के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद डाॅली और सूरज समस्तीपुर छोड़कर मुजफ्फरपुर चले गए, जहां पिछले 6 महीने से किराये के मकान में रह रहे थे। मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद सोनी ने आरोप लगाया कि चंदन लगातार सूरज और उसके परिवार पर डाॅली को छोड़ने का दबाव बना रहा था। वहीं डाॅली की मां बेबी कुमारी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी चंदन से कराई थी।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने बताया कि सूरज और चंदन की दोस्ती के दौरान ही सूरज और डाॅली के बीच प्रेम संबंध बने थे। हालांकि सूरज की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बताया गया है कि सुरज की पहले शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और डाॅली के पहले पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। परिजनों को आवेदन देने कहा गया है। आवेदन पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मुजफ्फरपुर जिले के संबंधित थाने को भेजा जाएगा। उक्त थाने के द्वारा ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जायेगी।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150