समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

देर रात काशीपुर में आपसी विवाद को लेकर घर में घुसकर छात्र को मारी गोली, YouTuber पर लग रहा आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा भवन के समीप रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे एक छात्र को घर में घुसकर गोली मार दी गई। घटना में घायल छात्र की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम शहर के तिरहुत एकेडमी के पास किसी बात को लेकर रंजीत कुमार का यूट्यूबर युवराज चौहान व उसके साथी गोलू से विवाद हुआ था।

इसी विवाद के बाद देर रात आरोपी यूट्यूबर कथित रूप से अपने साथी के साथ रंजीत के रूम पर पहुंचा और उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली रंजीत के कंधे के समीप लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल छात्र रंजीत कुमार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके बयान के बाद ही स्पस्ट हो सकेगा की गोली कौन और किसने किस कारण से चलायी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150