समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार की देर शाम हवाई फायरिंग की। घटना हरपुर भुसकौल चौक से दुबहा जाने वाली सड़क की बताई गई है। मौके पर मौजूद दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाश उनसे गाली-गलौज करते हुए भुसकौल चौक से दुबहा जाने वाली सड़क में दुकान के सामने हवा में फायरिंग करते दुबहा कि ओर बढ़े। उसके बाद पुल के निकट दुबारा दो बार हवाई फायरिंग करते हुए आगे निकल गए।

दुकानदार की माने तो बाइक सवार करीब 5 की संख्या में थे। माना जा रहा है कि दहशत फैलाने के उद्वेश्य से बदमाशों ने हवा में फायरिंग की। इधर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि एक गोली फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि अबतक की जांच में खोखा बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जाँच के बाद अग्रेतर करवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150