Samastipur

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली अधिनायक अनुदेशक प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों एवं कदाचार फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं सुगम प्रवेश-निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिले में आयोजित इस परीक्षा में कुल 6,576 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 3 उड़न दस्ता दल, 8 जोनल दंडाधिकारी तथा 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उड़न दस्ता दलों में नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल को शामिल किया गया है। इन सभी अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, सदर एसडीओ, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक मौजूद थे। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago