Samastipur

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर सोमवार को दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रामसेवक राय ने की। प्रदर्शन की शुरुआत एनएच-28 चौक से हुई, जहां से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जुलूस निकाला।

जुलूस सरकार, अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रखंड परिसर पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा अंचल सचिव कामरेड नीलम देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है। जनता पर लगातार नए-नए करों का बोझ डाला जा रहा है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनविरोधी फैसले थोप रही है, जिसका माकपा सड़क से सदन तक विरोध जारी रखेगी। सभा को कामरेड विधानचंद्र, महेंद्र सिंह, रामनारायण सिंह, अर्जुन राय, रंजीत राय, राहुल कुमार, अर्जुन यादव, पप्पू रॉय एवं साजन राय ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने होल्डिंग टैक्स एवं टोल टैक्स वापस लेने, राशन से वंचित लोगों का नाम जोड़ने, अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा विभिन्न आपराधिक मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपा तथा सरकार से अविलंब कार्रवाई की मांग की। सभा के समापन पर नेताओं ने घोषणा की कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा 28 जुलाई 2026 को विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय पर भी इसी प्रकार का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में आम जनता, किसान, मजदूर, छात्र-युवा एवं महिलाओं से आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago