Samastipur

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर राशि के दुरुपयोग एवं गबन करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुसापुर वार्ड-6 निवासी विश्वनाथ ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष कुमार ने वर्ष 2018 में ओंकार प्रिंटिंग प्रेस के नाम पर एसबीआई काशीपुर शाखा से करीब 19.28 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण लिया था।

आरोप है कि ऋण लेने के बाद निर्धारित शर्तों के अनुरूप राशि का उपयोग नहीं किया गया और न ही समय पर ऋण का भुगतान किया गया। इसके कारण बैंक का ऋण खाता एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) हो गया। मामले में एसबीआई काशीपुर शाखा के तत्कालीन उप प्रबंधक ने वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बैंक द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में यह सामने आया कि ऋण राशि का उपयोग स्वीकृत उद्देश्य के विपरीत किया गया तथा बैंक के साथ धोखाधड़ी कर राशि का गबन किया गया। प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

11 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

16 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

21 घंटे ago