समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे। जन संवाद के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने, नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निपटारा किया जाए और जटिल मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अनावश्यक देरी से बचा जाए। जन संवाद में एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी धर्मराज समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…