Samastipur

आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को दिए गये निर्देश 

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत संचालित आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने की। कार्यशाला में आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों के समग्र एवं समावेशी विकास, ग्राम विकास योजनाओं (वीडीपी) की समीक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

डीडीसी ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण करना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, आवास, कौशल विकास, आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने पदाधिकारियों को चयनित गांवों की जरूरतों का वास्तविक आकलन कर ग्राम विकास योजना तैयार करने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं का अधिकतम अभिसरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं की नियमित निगरानी एवं मूल्यांकन पर विशेष बल दिया गया। कार्यशाला में आदर्श ग्राम योजना के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम विकास योजना के निर्माण, पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि, प्रगति प्रतिवेदन, निगरानी व्यवस्था तथा विभागीय अभिसरण से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समन्वित प्रयासों से चयनित गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago