Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में DM-SSP ने रात दो घंटे तक की सघन छापेमारी, 170 पुलिस जवानों ने जेल के वार्डों और परिसर को खंगाला

समस्तीपुर : मंडल कारा में गुरुवार की देर रात जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। डीएम रोशन कुशवाहा और एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच काफी हलचल रही। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में जेल के विभिन्न वार्डों और परिसर की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान कैदियों के पास से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

छापेमारी अभियान गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ, जो देर रात 1:20 बजे तक चला। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के जेल पहुंचने के बाद पूरे परिसर में सघन जांच शुरू की गई। इस अभियान में सदर एसडीओ राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन, एसडीपीओ-2 संजय कुमार और लाइन डीएसपी सुनील कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी शामिल रहे। छापेमारी के लिए गठित टीम में तीन पुलिस निरीक्षक, 20 पुलिस अवर निरीक्षक और करीब 170 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।

वहीं, जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा समेत जेल के सभी संबंधित पदाधिकारी भी अभियान के दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में जेल के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच की गई। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन की टीम ने पूरी गंभीरता के साथ जांच की, लेकिन कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। छापेमारी के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

बयान :

जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया है। जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। जेल की सुरक्षा को लेकर इस तरह के जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

रोशन कुशवाहा, डीएम, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चल रहे अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम गेंद पर मगध ने मारी बाजी, पटना ने दरभंगा को हरा सेमीफाइनल में जगह बनायी

समस्तीपुर : खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के…

11 मिनट ago

अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज की विजयी शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में एपीएसएम कॉलेज बरौनी को 1-0 से दी शिकस्त

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता…

17 मिनट ago

सुधांशु ह’*त्याकांड मामले में मुफस्सिल पुलिस ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त समेत कई पहले जा चुके हैं जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में हुए चर्चित सुधांशु शर्मा हत्याकांड मामले…

39 मिनट ago

समस्तीपुर : शादी समारोह से लौट रहे किशोर को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौ’त, अगले साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था पंकज

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (स्वायत्त) में गुरुवार…

9 घंटे ago