Samastipur

वैकल्पिक मार्ग पर जलजमाव और जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, समस्तीपुर शहरवासियों ने वैकल्पिक मार्गों के दुरूस्तीकरण की मांग की

समस्तीपुर : शहर के लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। आगामी 15 अगस्त तक ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण रोसड़ा की ओर आने-जाने के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग कन्हैया चौक-बुल्लेचक-कोरबद्धा ढाला पर भारी दबाव बढ़ गया है। हल्की बारिश के बाद इस मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है कि कन्हैया चौक से लेकर बुल्लेचक रेलवे ढाला तक सड़क की हालत काफी खराब हो गई है।

सड़क पहले से ही अतिक्रमण की चपेट में थी, लेकिन ओवरब्रिज बंद होने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। पिछले दो दिनों की बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विनोद राय ने बताया कि कन्हैया चौक से लेकर बुल्लेचक गुमटी तक सड़क पहले से संकरी और अतिक्रमित है। इसके अलावे सड़क पर कई गड्ढे भी हैं। अब बड़े वाहनों के परिचालन और जलजमाव के कारण आए दिन जाम लग रहा है।

पैदल पुल पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू :

इधर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने थानेश्वर पुल और माधुरी चौक पुल पर नया ट्रैफिक मास्टर प्लान लागू किया है। दोनों पुलों पर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। नए नियम के तहत थानेश्वर स्थान मंदिर की ओर से साइकिल और बाइक का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब दोपहिया वाहन और साइकिल सवार केवल घोष लेन की ओर से ही पुल पर प्रवेश कर सकेंगे, जबकि पैदल यात्रियों को दोनों ओर से आने-जाने की छूट रहेगी। वहीं माधुरी चौक पुल पर भी वन-वे व्यवस्था लागू की गई है।

मालगोदाम चौक की ओर से माधुरी चौक आने पर रोक लगाई गई है। नियमों के पालन के लिए दोनों पुलों के छोर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि वैकल्पिक मार्ग से गुजरने पर लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे कुछ लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। इस संबंध में सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि ओवरब्रिज की मरम्मत अवधि में शहर को जाम से मुक्त रखने और लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही कन्हैया चौक-बुल्लेचक मार्ग को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago