समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurEducationNEWS

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले ऐसे विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है, जिनका पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) किसी कारणवश नहीं हो सका था। अब छूटे हुए छात्र-छात्राएं 22 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, नए पंजीयन के लिए विद्यार्थियों को घोषणा पत्र डाउनलोड कर उस पर स्वयं, अभिभावक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर कराने होंगे। इसके बाद हस्ताक्षरित घोषणा पत्र को बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन तो भर दिया था, लेकिन घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया था, या जिन्होंने शुल्क जमा कर दिया था लेकिन आवेदन पूरा नहीं किया था, उन्हें भी इसी अवधि में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। नियमित कोटि के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क सहित 450 रुपये तथा स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को 580 रुपये शुल्क देना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी 22 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ पंजीयन करा सकते हैं।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बोर्ड ने विद्यार्थियों को आवेदन भरते समय नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी है। किसी भी प्रकार की गलती होने पर भविष्य में एडमिट कार्ड, परीक्षा या प्रमाणपत्र जारी करने में परेशानी हो सकती है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीयन करेंगे।

माध्यमिक स्तर के लिए आवेदन secondary.biharboardonline.org और इंटरमीडिएट स्तर के लिए intermediate.biharboardonline.com पोर्टल पर किए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों की मान्यता रद्द या निलंबित है, उन्हें किसी भी प्रकार का पंजीयन आवेदन जमा करने की अनुमति नहीं होगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150