समस्तीपुर/पूसा : पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर के पेंशनर भवन में पेंशनरों की मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में समय पर पेंशन भुगतान नहीं होने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई और इसे गंभीर समस्या बताया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि पिछले माह की पेंशन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. समय पर पेंशन नहीं मिलने से पेंशनभोगियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं.
बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनरों का एक शिष्टमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल कुलपति को ज्ञापन सौंपकर लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने और भविष्य में समय पर पेंशन जारी करने की मांग करेगा. पेंशनरों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि पेंशन भुगतान में हो रही देरी का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…