समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल करने वाले छात्र सत्य प्रकाश आर्य के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सत्य प्रकाश आर्य, स्व. बेद प्रकाश आर्य के पुत्र हैं। उनके पिता किसान थे। सीमित संसाधनों के बावजूद सत्य प्रकाश ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर नीट-2026 में सफलता हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। वक्ताओं ने कहा कि सत्य प्रकाश की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
समारोह में संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ. अजीत कुमार, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, सरपंच सुनील सिंह, शिक्षाविद रामकृष्ण सिंह, बलदेव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, लक्ष्मण वर्मा, रामकुमार सिंह, मुखिया जागेश्वर बैठा, वार्ड सदस्य विनोद कुमार तथा संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंधक बिट्टू कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सत्य प्रकाश को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल चिकित्सकीय भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…
समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…