Samastipur

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की देर शाम बारिश के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के जुटने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची डीआईयू की टीम पर कुख्यात मनीष सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मनीष सिंह के दाएं पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके साथ मौजूद एक अन्य बदमाश दिलीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जख्मी मनीष सिंह को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले दिनों मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई 1.49 लाख रुपये की लूट के मामले में की जा रही थी। इसी कांड में संदिग्ध बदमाशों की तलाश के लिए डीआईयू की टीम गंगापुर हाईस्कूल के निकट छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की गतिविधियों को देखकर वहां पर पहले से मौजूद मनीष सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें वह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि फ्लिपकार्ट कार्यालय लूटकांड में पुलिस की छापेमारी चल रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस की गतिविधियों को देखकर खुद को घिरता हुआ महसूस किया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी एक राउंड फायरिंग की, जिसमें मनीष सिंह के पैर में गोली लगी। एसपी के मुताबिक, जख्मी बदमाश का सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार दिलीप कुमार से भी पूछताछ की जा रही है। वह ताजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

कुख्यात मनीष सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ समस्तीपुर के अलावा वैशाली, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत अन्य जिलों में करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इन मामलों में हत्या, लूट, छिनतई समेत अन्य संगीन अपराध शामिल हैं। मनीष सिंह पूर्व में पुलिस की टॉप-10 बदमाशों की सूची में भी शामिल रह चुका है।बताया जाता है कि मनीष सिंह पिछले आठ से नौ वर्षों से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। एसपी ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बयान :

फ्लिपकार्ट लूटकांड में छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी है। उसके उपर कई थानों में गंभीर अपराधिक मामले दर्ज है। जख्मी बदमाश का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसके एक अन्य साथी दिलीप कुमार की भी गिरफ्तार हुई है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पस्ट हो सकेगा।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

8 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

23 घंटे ago