Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारतीय सैनिकों के सम्मान और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम में कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरणादायी एकांकी का मंचन किया गया. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराया गया. प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत किया.

सैनिक वेशभूषा में बच्चों ने जीता सभी का दिल :

प्री-प्राइमरी के नन्हे बच्चों ने सैनिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. वहीं कक्षा चार के छात्र प्रत्युष राज ने अपने ओजस्वी संबोधन में सैनिकों की देशभक्ति, समर्पण और त्याग पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक वेशभूषा में सजे बच्चों के साथ भारत माता की प्रतीक बनी कक्षा चार की छात्रा आस्था के हाथों में तिरंगे को सलामी देकर किया गया.

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान :

इस अवसर पर होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन अंकुर, प्राचार्य अमृत रंजन, विद्यालय के उपनिदेशक आकर्ष रंजन, प्राचार्य गंगाधर झा, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य विजय का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. वहीं डॉ. धर्मांश रंजन अंकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में अद्भुत साहस का परिचय देकर ऑपरेशन विजय को सफल बनाया. उन्होंने विद्यार्थियों से वीर सैनिकों के त्याग, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Avinash Roy

Recent Posts

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

1 घंटा ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

2 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

2 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

22 घंटे ago