समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल करने वाले छात्र सत्य प्रकाश आर्य के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सत्य प्रकाश आर्य के पिता बेद प्रकाश आर्य किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सत्य प्रकाश ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर नीट-2026 में सफलता हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। वक्ताओं ने कहा कि सत्य प्रकाश की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
समारोह में संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ. अजीत कुमार, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, सरपंच सुनील सिंह, शिक्षाविद रामकृष्ण सिंह, बलदेव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, लक्ष्मण वर्मा, रामकुमार सिंह, मुखिया जागेश्वर बैठा, वार्ड सदस्य विनोद कुमार तथा संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंधक बिट्टू कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सत्य प्रकाश को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल चिकित्सकीय भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…