रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इस निर्णय के तहत दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी से संचालित क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 31 अगस्त तक जारी रहेगा. रेलवे ने इन ट्रेनों के 31 अतिरिक्त फेरे संचालित करने की मंजूरी दी है.
इन स्पेशल ट्रेनों का भी बढ़ा परिचालन :
रेलवे के अनुसार, जिन अन्य ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
इन सभी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी अब 31 अगस्त तक जारी रहेगा.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों की पूर्व निर्धारित अवधि 31 जुलाई तक ही थी और अगस्त माह के लिए टिकट बुकिंग बंद हो चुकी थी. हालांकि देर रात रेलवे बोर्ड से परिचालन अवधि बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद अब इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे. दरभंगा, बरौनी, सहरसा और पूर्णिया क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. इनके परिचालन से दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलती है.
समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…
बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…
समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…
समस्तीपुर : अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय दीपक कुमार की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड…
समस्तीपुर : जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर…