समस्तीपुर : बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक पद पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को जिला मुख्यालय के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन ने निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह ने परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सुबह से ही विभिन्न जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों पर भीड़ देखने को मिली। केंद्रों के बाहर अभिभावक भी अपने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में इंतजार करते नजर आए। भीड़ के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और कहीं से भी अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली। परीक्षा में कुल 6612 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3257 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3355 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर संतोष जताया।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…