Samastipur

पुलिस सभा में SP ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

समस्तीपुर : पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने दुधपुरा स्थित पुलिस लाइन में पुलिस सभा का आयोजन किया। सभा में जिले के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों से आए पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुनना तथा उनके शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना था।

इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल और बेहतर कार्य वातावरण कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आवास, अवकाश, स्थानांतरण, वेतन, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मुद्दों को एसपी के समक्ष रखा।एसपी ने संबंधित शाखा प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उनका शीघ्र निपटारा किया जाए, जबकि उच्च स्तर से संबंधित मामलों को तत्काल अग्रसारित किया जाए। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाए रखने की भी नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान होने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण एवं दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। अंत में एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पुलिस प्रशासन हरसंभव प्रयास करता रहेगा। लाइन डीएसपी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की समस्याओं को एसपी ने सुना, व उसके समाधान को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

2 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

4 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

13 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

16 घंटे ago