समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चोर बेखौफ होकर बंद घरों, रिहायशी मोहल्लों, बाजार क्षेत्रों और अन्य इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन कहीं नगदी और जेवरात की चोरी हो रही है तो कहीं दुकान और मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया जा रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

स्थिति यह है कि अधिकांश मामलों में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। चोरी की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज होने और जांच शुरू होने के बावजूद अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। केवल एक-दो मामलों का ही खुलासा हो सका है, जबकि कई मामलों में अब तक न तो चोरों की पहचान हो सकी है और न ही चोरी गया सामान बरामद किया जा सका है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

खासकर वे परिवार जो किसी कारणवश घर बंद कर बाहर जाते हैं, उनके मन में हर समय चोरी की आशंका बनी रहती है। रेलवे कॉलोनियों में भी कई बार बंद क्वार्टरों को निशाना बनाया गया है। वहीं बाजार क्षेत्रों में भी रात के समय दुकानें तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। नगर थाने की पुलिस ने 11 जुलाई को कार्रवाई करते हुए चार चोरों को चोरी की दो साइकिल और सोने का एक चकती समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही वारदातों के बावजूद अपराधियों में पुलिस का भय नजर नहीं आता। लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस औपचारिक जांच तो करती है, लेकिन अधिकांश मामलों में न तो कोई ठोस सुराग मिल पाता है और न ही अपराधियों की गिरफ्तारी हो पाती है। इससे पीड़ित परिवारों में निराशा है। स्थानीय अभिषेक गुप्ता का कहना है कि शहर में रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की नियमित निगरानी बढ़ाने तथा सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत है। उनका मानना है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होने से ही आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत होगा और अपराधियों में कानून का भय पैदा होगा। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई हैं।

IMG 20240904 WA0139

जुलाई महीने में हुई कुछ प्रमुख चोरी की घटनाएं :
  • 15 जुलाई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड-1 स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • 17 जुलाई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित बीएड कॉलेज के प्राचार्य आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी कर ली गयी।
  • 18 जुलाई की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड- 37 अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ मोहल्ला स्थित संत कबीर कॉलेज रोड में इंडियन आर्मी के एक जवान के बंद घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
  • 18 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्री-बुकिंग के बहाने वीडियोग्राफरों को रांची से बुलाकर महंगे कैमरे समेत अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गयी।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150