Samastipur

गरीब बेटी की शादी में मदद को आगे आए राजू सहनी, दिया फर्नीचर व आर्थिक सहयोग

समस्तीपुर : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना समाज का सबसे बड़ा मानवीय और पुण्य कार्य है। हर समाज में ऐसे कई परिवार होते हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बेटे-बेटियों की शादी को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे समय में यदि समाज के सक्षम लोग आगे बढ़कर सहयोग करें तो न केवल परिवार का मनोबल बढ़ता है, बल्कि बेटी की शादी भी सम्मान और खुशी के साथ संपन्न हो पाती है।

ये बातें भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी भाई राजू सहनी ने कही। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

मामला उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-13 का है, जहां निवासी आलम साह एवं अकबरी खातून की पुत्री सितारा खातून का विवाह 2 जून 2026 को होना है। आर्थिक रूप से कमजोर आलम साह अपनी तीन पुत्रियों के पिता हैं और बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर काफी परेशान थे।

इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने परिवार की स्थिति को देखते हुए बेटी की शादी के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने फर्नीचर सेट, जिसमें कोच, पलंग, कुर्सी, टेबल, रजाई, गद्दा, ट्रंक, कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामान एवं आर्थिक सहयोग देकर परिवार की मदद की।

मदद मिलने के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने राजू सहनी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण मोहम्मद अहमद साह, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अजीज, मासूमा खातून एवं सकीला खातून ने कहा कि राजू सहनी लगातार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। उनके इस कार्य से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सियाराम राय, पिंटू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। समाजसेवी राजू सहनी के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago