लालू यादव की बेटी रोहिणी के जन्मदिन पर RJD ऑफिस के बाहर पोस्टर लगे हैं। इसमें लिखा है- “न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं। अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं। मेरा लहू बिहारी है और रग-रग में खुद्दारी है।”
वहीं, रोहिणी ने सिंगापुर में पिता लालू के साथ जन्मदिन का केक काटा। जन्मदिन का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।”
विधानसभा चुनाव के बाद रोहिणी राबड़ी आवास से रोते-रोते निकली थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि चप्पल से मारकर उन्हें घर से निकाला गया है। उन्होंने तेजस्वी यादव कुछ खास लोगों पर पार्टी तोड़ने और हार का ठीकरा भी फोड़ा था।
रोहिणी ने पिता लालू को हाथ से खाना खिलाया
लालू यादव अपने रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर में हैं। वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर पर हैं। रोहिणी ने अपने जन्मदिन पर X पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इसमें लालू सिगापुरिया अंदाज में नजर आ रहे हैं।
लालू ने पोलो की स्वेट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। रोहिणी पीतल की थाली में पिता लालू को अपने हाथों से खाना खिला रही हैं। दूसरे वीडियो में लालू और रोहिणी बात करते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में रोहिणी पति और बच्चों के साथ केक काटती दिखाई दे रही हैं।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…