Samastipur

समस्तीपुर : विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके वालों ने लगाया ह’त्या का आरोप, ससुराल के सभी सदस्य फरार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा दक्षिणी पंचायत के मोहनपुर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी छोटू उर्फ रामचंद्र की पत्नी ज्योति कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी मूल रूप से पूर्णिया जिले की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसके रिश्तेदारों ने उसकी शादी मोहनपुर निवासी छोटू उर्फ रामचंद्र से कराई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दोनों के वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर में अक्सर विवाद और कलह होती थी। पति छोटू उर्फ रामचंद्र वाहन चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। लोगों का कहना है कि घर से झगड़े और हंगामे की आवाजें भी सुनाई दी थीं। इसके कुछ समय बाद ज्योति का शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के एक रिश्तेदार ने पुलिस को दी, जिसके बाद ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ज्योति के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

10 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

22 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

22 घंटे ago