समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनिया पुल के पास विगत 8 फरवरी को हुए चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर के सुरेश सहनी के पुत्र राजीव सहनी के रूप में की गई है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाइनीज पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा गोली भी बरामद किया गया है।
इससे पहले गणेश सहनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दादनपुर वार्ड संख्या-8 के कामेश्वर सहनी के पुत्र अंकित कुमार को घटना के कुछ ही दिनों बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि घटना को अंजाम देने के बाद उसने इस्तेमाल किया गया हथियार राजीव सहनी को सौंप दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजीव सहनी इस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभा रहा था। अंकित की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस राजीव सहनी की तलाश में जुटी थी। लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटनि में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…