Samastipur

समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, DDC ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार्यालय परिसर के अंदर ही बैठकर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और जिला परिषद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यालय के एक कक्ष में टेबल के चारों ओर कुर्सियां लगाकर चार लोग बैठे हुए हैं।

टेबल पर शराब की एक बोतल रखी दिखाई दे रही है, जबकि वहां मौजूद लोगों के सामने ग्लास भी रखे हुए हैं, जिनमें कथित रूप से शराब भरी हुई नजर आ रही है। वीडियो में कुछ लोग आपस में बातचीत करते और आराम से बैठे हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्तियों में कार्यालय के अकाउंटेंट, ड्राइवर, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य शामिल हैं। शराब सेवन के दौरान कार्यालय के ही किसी कर्मचारी ने चोरी-छिपे पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही जिले भर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने तथा सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधि सामने आने के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। इधर सरकारी कार्यालय में कथित रूप से शराब सेवन किए जाने की घटना सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यालयी अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। इस संबंध में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का गंभीरता से सत्यापन कराया जाएगा। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी कर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय में शराब सेवन से संबंधित वायरल वीडियो की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए डीडीसी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जिला परिषद कार्यालय और प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago