समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड प्रमुख सबीना खातून के पति एवं बेझाडीह गांव निवासी मो. जुम्मन ने रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मो. जुम्मन विश्वकर्मा चौक स्थित एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के मो. मंजुर, मो. संजुर, मो. मकसूद उर्फ सोनू तथा एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोग पिस्टल और लोहे की रॉड से लैस थे।
प्रखंड प्रमुख के पति ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान मो. मकसूद उर्फ सोनू ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों ने हमला करते हुए कहा कि वह काफी कमाई करते हैं, लेकिन उन्हें कोई रंगदारी नहीं देते हैं। आरोप है कि हमलावरों ने पहले भी कई बार रंगदारी की मांग की थी और इस बार प्रतिमाह 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…