Samastipur

नीट यूजी परीक्षा को लेकर समस्तीपुर पुलिस सतर्क, देर रात तक होटलों में चला छापेमारी अभियान

समस्तीपुर : नीट यूजी परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर समस्तीपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से नगर थाना, मुफस्सिल थाना व डीआईयू की टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार देर रात तक पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और ठहरने वाले स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नीट यूजी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के मामले के बाद पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया था। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म रहा था। इसी को देखते हुए इस बार परीक्षा को लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है।

जांच अभियान के दौरान शहर के कई होटलों की पड़ताल की गई। पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से होटल संचालकों और वहां ठहरे लोगों में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। जांच के दौरान पुलिस को कुछ होटलों में बिना उचित जानकारी के ठहरे युवक युवतियां भी मिले, जिन्हें पूछताछ के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही होटल प्रबंधन को भी नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई। सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा को देखते हुए शहर के होटल, लॉज और अन्य ठहरने वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही। परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

16 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

22 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

23 घंटे ago