समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नौकरी के नाम पर बंधक बनाने वाले गिरोह पर समस्तीपुर पुलिस ने की FIR दर्ज, तीन महिला समेत पांच को जेल

समस्तीपुर : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को बंधक बनाकर रखने और उनसे नेटवर्क मार्केटिंग का काम कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं चार अन्य संदिग्धों से अब भी थाने पर पूछताछ जारी है। इसको लेकर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इस मामले में लीड वीजन ट्रेडिंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (गेलवे) के संचालक समेत अन्य को आरोपित किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजीपुर के रहने वाले किशोर दास की पुत्री शाखा कुमारी, असम के तमोलपुर जिले के तमोलपुर थाना क्षेत्र के बीलपर के अजीत ओरंग की पुत्री अंजुलियस ओरंग, गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के बैकठपुर के स्व. रामदेव ठाकुर के पुत्र प्रमोद ठाकुर, असम के नवगाथ जिले के लाभडिंग थाना क्षेत्र के लाल गांव के याकूब की पुत्री पोलो उराॅव व कोयमडोर के लखीमपुर जिले के नौथ लखीम के कुहीडोंगा के किटब उरांव के पुत्र पोलो उड़ांव शामिल है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150