Samastipur

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रों पर होगी बायोमेट्रिक जांच व कड़ी निगरानी, कल तक CCTV और जैमर लगाने का कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को गेट पर फ्रिस्किंग तथा बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर लगाने का कार्य 20 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए तथा उपकरणों का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) भी सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार की तकनीकी खराबी मिलने पर तत्काल संबंधित एजेंसी और एनटीए के राज्य समन्वयक को सूचित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने वर्तमान गर्म मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त शेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि परीक्षा से पूर्व छात्रों को धूप और गर्मी से राहत मिल सके। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़े प्रत्येक कार्य के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के अंतिम समय में किसी भी प्रकार का रिप्लेसमेंट या अनधिकृत गतिविधि नहीं होनी चाहिए।

एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान कोई अभ्यर्थी केंद्र से बाहर गया है या नहीं, दोबारा प्रवेश किया है अथवा उसके पहनावे में किसी प्रकार का बदलाव हुआ है, इस पर भी विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता बनी रहे। बैठक में एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, एडीएम (आपदा प्रबंधन) राजेश कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) प्रेमशंकर झा समेत सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago