Samastipur

विद्यापतिनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की थम गई जिंदगी, दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई-घटहो मुख्य पथ पर गढ़सिसई चिमनी के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान गढ़सिसई वार्ड संख्या-13 निवासी कैलाश राम के पुत्र राजू कुमार राम (20) व बनघारा गांव निवासी अरुण दास के पुत्र अमित कुमार दास (22) के रूप में हुई है।

दोनों युवक एक ही टेंट हाउस में काम करते थे और गुरुवार रात कार्य समाप्त कर करीब 2 बजे मनियारपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि गढ़सिसई चिमनी के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। उधर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब स्थानीय लोग और राहगीर सड़क से गुजर रहे थे, तब सड़क किनारे दोनों युवकों के क्षत विक्षत शव पड़े देखे गए।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पहचान होने के बाद स्वजनों को घटना की सूचना दी गई। वहीं घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, इस दर्दनाक हादसे से गढ़सिसई और बनघारा गांव में शोक का माहौल है। स्वजनों की रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

2 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

13 घंटे ago