Samastipur

मुहर्रम के दौरान युवक की चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र बासुदेवपुर भुट्टा चौक पर मोहर्रम खेलने के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व के पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान बासुदेवपुर भुट्टा चौक गोपालपुर के वार्ड 9 निवासी मो. जब्बार अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मो. जावेद के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम मोहर्रम के दौरान खेलने के क्रम में दूसरे पक्ष के युवक के साथ किसी बात पर उसकी बहस हुई। इसी दौरान दूसरे पक्ष की युवक ने उसे पकड़ कर अंधेरा में ले गया और सीना में चाकू मार दिया। इसके बाद उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक भाग गया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने बताया कि मो. जावेद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। आरोपी की पहचान की जा रही है। घटना का कारण पुरानी रंजिश होने की बात बताई जा रही है। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई से किसी का कोई भी कोई विवाद नहीं था।

सदर एसडीपीओ-2 का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

11 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

12 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

17 घंटे ago