समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मोरवा में बिहार पुलिस व अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया गया सम्मानित, बढ़ाया गया हौसला

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर पंचायत स्थित वीआईपी पार्टी की नेत्री पुष्पा सहनी के आवास पर बिहार पुलिस एवं भारतीय सेना अग्निवीर में चयनित युवाओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र, भारतीय संविधान की प्रति, नोटबुक, पेन, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुरेश ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने चयनित युवाओं को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। वहीं वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से युवाओं का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य युवाओं को भी सेना एवं पुलिस जैसी सेवाओं में जाने की प्रेरणा मिलती है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर पूर्व मुखिया शिवदयाल सहनी, सरपंच शिवनाथ राय, नेतलाल सहनी, रामबली सहनी, रामाकांत सहनी, अमीर सहनी, सागर सहनी, रौशन सहनी, महेश सहनी, बलवीर कुमार, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वाभिमान फिजिकल एकेडमी, चकपहार के प्रशिक्षक शिवसागर भी समारोह में शामिल हुए। बिहार पुलिस एवं अग्निवीर में चयनित युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं सफल रहा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150