समस्तीपुर : मोरवा में साइबर थाने की पुलिस ने एक सीएससी पर छापेमारी कर आधार कार्ड से संबंधित कई दस्तावेज एवं उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने केंद्र संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्जी आधार कार्ड बनाने एवं उससे जुड़े अनियमित कार्यों की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने उक्त केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान करीब एक दर्जन आधार कार्ड के साथ आधार नामांकन एवं संशोधन कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण और मशीनें भी जब्त की गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आधार से जुड़े फर्जीवाड़े की आशंका है, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और पुलिस फिलहाल मामले के संबंध में अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…